फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आग के खतरे से निपटने के लिए किया आपदा ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। पीआरपीसी ने शुक्रवार को नेफ्था क्रैकर में विभिन्न विभागों के द्वारा एथीलीन रिसाव और आग के खतरे से निपटने के लिए ऑन साइट आपदा ड्रिल का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस ड्रिल के परिदृश्य में फिल्टर के फ्लैंज से एथिलीन रिसाव और आग लगना दर्शाया गया। रात्रि 11:11 बजे एमईजी से ईथीलीन रिसाव की सूचना प्राप्त हुई। एथिलीन रिसाव की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियां तुरंत साइट पर पहुंची और एथिलीन रिसाव पर काबू पाने के लिए श्वास यंत्र पहनकर वाटर स्प्रे के माध्यम से आपातकालीन नियंत्रण कार्य शुरू किया गया। इस आपदा ड्रिल के बाद समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आपातकालीन तैयारी योजना में और सुधार के लिए आपातकालीन समन्वयकों द्वारा रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट की समीक्षा कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख एमएल डहरिया और संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में की गई। डहरिया ने इस मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के लिए सभी की। साथ ही इसमें और अधिक सुधार लाने के लिए अपने मूल्यवान सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें