सनौली। झांबा मदरसे वाली काॅलोनी के पास गंदा नाला ओवरफ्लो होने से तीन गांव के लोग परेशान हैं। यहां गलियाें में पानी जमा है। छोटे बच्चे व बुजुर्ग गंदे पानी और कीचड़ से होकर जाने से मजबूर है। समस्या के समाधान के लिए कई बार तीनों गांवों की पंचायत व खंड प्रशासन व अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अभी तक अधिकारियों ने सुध नहीं ली है। ग्रामीणों ने रोष जाहिर करते मांग की है कि अधिकारी उन्हें जल्द समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
ग्रामीण समसु, नसीम, समेदिन, ताहिर, राशिद, जाकिर, नवाब अली, मेहरदीन, सुहैल, प्रवेज, नरेश कुमार, राजेश व राशिदा का कहना है कि झांबा मदरसे वाली कॉलोनी की मेन सड़क पांच माह से गंदा पानी जमा है। लंबे समय से पानी जमा रहने से सडक़ पर गड्ढे होने लगे है। जोकि राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। कई बार गड्ढों में गिरकर वाहन चालक घायल हो चुके हैं। रात के समय में तो परेशानी दोगुना हो जाती है। उन्होंने कहा कि फिरनी पर गंदा पानी जमा होने से करीब आधा दर्जन गांव के लोगों को इसी रास्ते से आवाजाही में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। साथ ही फिरनी किनारे बसे लोगों का तो घर से निकलना ही दूभर हो चुका है। इसलिए ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि उनकी समस्या की ओर ध्यान दिया जाए। ताकि लोगों को लंबे समय से चल रही समस्या से राहत मिल सके। इस बारे में रिशपुर गांव के सरपंच राजदीप का कहना है कि सनौली से रिशपुर जाने वाली मैन सडक झांबा मदरसे वाली काॅलोनी के पास गंदे नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर पानी भरने से झांबा गांव मदरसे वाली कालोनी, सनौली दो काॅलोनियों और रिशपुर गांव के लोग परेशान हैं।
वर्जन- खंड के ग्राम सचिव जितेंद्र व विरेंद्र आदि का कहना है कि पंचायत से मिल कर गंदे नाले की सफाई करा कर समस्या हल कराई जाएगी।