फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-टू ने सींक गांव में शराब ठेके के बाहर युवक पर गोली चलाने के आरोपी को गांव डाहर के स्टेडियम से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उससे पिस्तौल बरामद कर ली। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सीआईए टू प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने मंगलवार देर शाम को डाहर गांव के स्टेडियम से डाहर गांव निवासी सन्नी को गिरफ्तार किया है। सन्नी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी सींक गांव निवासी सुमित उर्फ बिहारी के माध्यम से तुषार के साथ दोस्ती हुई थी। करीब 20 दिन पहले उसकी तुषार के साथ कहासुनी हो गई थी। तुषार ने गाली गलौज कर उसको थप्पड़ जड़ दिया था। इसी रंजिश में वह तीन जनवरी को अपने घर से सींक गांव में गया। तुषार गांव में हाट रोड पर स्थित शराब ठेके के बाहर अपने तीन चार दोस्तों के साथ बैठा मिला। जहां उसकी फिर से तुषार के साथ कहासुनी हो गई थी। उसने पिस्तौल से तुषार पर गोली चला दी थी और मौके से फरार हो गया था।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें