फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में चलेगा गंदगी मुक्त अभियान, कमरों-शौचालयों को स्वच्छ रखने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी मुक्त हरियाणा अभियान के तहत स्कूलों में कमरों तथा शौचालयों को स्वच्छ बनाने व गंभीर होकर सफाई अभियान चलाने के लिए जिले के सभी स्कूलों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। स्वच्छता अभियान को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार ने बुधवार को बापौली ब्लॉक के सभी स्कूलों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की बैठक ली। डाइट भवन में आयोजित बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि अभियान के तहत शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूलों को स्वच्छ करवाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं भी रखी। वहीं, अधिकारियों ने उनकी समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

स्कूलों का किया जाएगा निरीक्षण : डीईओ
गंदगी मुक्त हरियाणा अभियान के तहत सभी स्कूलों में स्वच्छता बनाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वच्छता अभियान को लेकर समय-समय पर स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। कोताही बरतने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वीरवार को इसराना व मडलौडा ब्लॉक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की बैठक ली जाएगी।
विज्ञापन

-रमेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें