फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: व्यापारी बोले- पालिका का पूरा भवन जर्जर नहीं, निगम ने कहा- ध्वस्त करना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पालिका बाजार के भवन को ध्वस्त करने के निर्णय पर व्यापारी और नगर निगम अधिकारी आमने-सामने आ गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि भवन के भूतल पर दुकानें बनी हैं। दुकान की स्थिति ठीक है।
विज्ञापन

इस कारण दुकानों को ज्यों के त्यों रखा जाए। वहीं नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि पूरा भवन जर्जर हालत में है। इस कारण भवन को ध्वस्त किया जाना है। ताकि नए सिरे से भवन का निर्माण किया जा सके। हाल ही में नगर निगम ने पालिका बाजार के भवन को जर्जर घोषित कर ध्वस्त करने की योजना बनाई थी। इसका पालिका बाजार के व्यापारी विरोध कर रहे हैं। रविवार को पालिका बाजार एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें सचिव पल्लव दुआ, व्यापारी अविश अरोड़ा, कमल गर्ग, नरेश जैन, सचिन गुप्ता, हिमांशु जैन, सन्नी महंदीरत्ता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पालिका बाजार में भूतल पर 49 दुकानें हैं। सभी दुकानें अब भी बेहतर स्थिति में हैं। किसी में भी न दरार है न पलस्तर गिरा है। इसलिए ये दुकानें ताेड़ने की जरूरत नहीं है। सरकार की योजना के मुताबिक सरकारी दुकानें व अन्य जमीन 99 साल पट्टे पर दी जाती हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने यहां से कार्यालय को भी शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। नया कार्यालय बनाने का भी प्रस्ताव है। जिसकी डीपीआर बन रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें