फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रजिस्ट्रियों का डाटा फीड करने में हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में नए क्लेक्टर रेट पर सोमवार को पहले दिन रजिस्ट्रियों का कार्य तो शुरू हो चुका है पर पहले दिन आंकडों को फीड करने में दिक्क्त होने से रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी। अब मंगलवार को रजिस्ट्री का शेष कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

बढ़ाए गए कलेक्टर रेट के अनुसार एक अगस्त से ही रजिस्ट्री शुरू की जानी थी लेकिन देर रात तक भी डाटा फीड नहीं हो पाया था। शनिवार और रविवार को छुट्टी के बाद सोमवार को फिर से कार्य शुरू किया गया। दोपहर तक कर्मचारी डाटा फीड करने के कार्य को ही पूरा करते रहे। इसके बाद टोकन लगाया जाने लगा तो रजिस्ट्री भी की जाने लगी। कुरुक्षेत्र में 74, पिहोवा में 25, लाडवा में 30 व शाहाबाद में सात रजिस्ट्रियों पर कार्य तो शुरू हुआ पर डाटा फीड करने में परेशानी होने के कारण पूरा नहीं हो सका।
डीआरओ चेतना चौधरी का कहना है कि अब सभी डाटा फीड हो चुका है और रजिस्ट्री कार्य भी शुरू कर दिया गया है। अब लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें