फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत

Thu, 05 Nov 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से एक युवक की मौत हो गई। उसकी मौत को पारिवारिक कलह से जोड़कर देखा जा रहा है। किशनपुरा चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

किशनपुरा निवासी प्रदीप (22) की बीती देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। किशनपुरा चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवा दिया। परिजनों ने बताया कि प्रदीप रात को दिल्ली से काम से लौटा था और वह अपने कमरे में चला गया। उन्होंने कुछ देर बाद प्रदीप को बेसुध पाया। वे उसको लेकर गोहाना रोड स्थित मलिक अस्पताल में लेकर गए। वहां से उसे रेफर कर दिया। पीजीआई खानपुर ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें