फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डायल 112 की गाड़ी ने गलत दिशा में आकर ऑटो को टक्कर मारी, दो श्रमिक घायल

Fri, 05 Jun 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
घायल ओम कुमार व रजत। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। बरसत सड़क पर नूरवाला के पास वीरवार सुबह करीब आठ बजे गलत दिशा से आ रही डायल 112 की गाड़ी ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो सवार दो श्रमिक घायल हो गए। घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

श्रमिकों के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। भीड़ देखकर पुलिसकर्मी मौके से चले गए। घायल श्रमिकों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

मूल रूप से यूपी के कासगंज निवासी ओम कुमार ने बताया कि वह अपने साथियों रजत और पंकज के साथ फैक्ट्री जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे नूरवाला के पास डायल 112 की तेज रफ्तार गाड़ी ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसे में ओम कुमार और रजत घायल हो गए, जबकि चालक नेक राम को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन


परिजनों का हंगामा और पुलिस पर आरोप
हादसे के बाद घायल श्रमिकों के परिजन जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने घायलों के उपचार का खर्च उठाने की बात कही। परिजनों ने इस बात को लिखित में देने का आग्रह किया। इस पर पुलिसकर्मियों से उनकी कहासुनी हो गई और परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी अस्पताल से चले गए। दूसरी ओर घायल के दोस्त पंकज ने बताया कि यह हादसा पुलिसकर्मियों की लापरवाही के कारण हुआ है।

पुलिस की गाड़ी और ऑटो की टक्कर की सूचना मिली थी। अभी तक किसी ने लिखित में शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-दलबीर सिंह, प्रभारी थाना सेक्टर-13-17

घायल ओम कुमार व रजत। संवाद

घायल ओम कुमार व रजत। संवाद

घायल ओम कुमार व रजत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें