फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल-नगाड़े के साथ निकाली शालिग्राम बारात

Sat, 12 Nov 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। नवनिर्मित प्राचीन शिव मंदिर, रामनगर, तहसील कैंप से तुलसी विवाह के उपलक्ष्य में बैंड और ढोल नगाड़े के साथ भव्य शोभायात्रा (शालिग्राम बारात) निकाली गई। इसमें स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बारात तहसील कैंप की मुख्य गलियों और सड़कों से होती हुई रात को नौ बजे राम नगर सरकारी स्कूल के पास रमेश चुघ के घर पहुंची। यहां बारात का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीमा पाहवा (डिप्टी मेयर), राजकुमार पाहवा, भारती आनंद और हरीश आनंद सेवी रहे। कार्यक्रम में वर पक्ष की ओर से विनोद कुकरेजा और वधू पक्ष की ओर रमेश चुघ का परिवार रहा। शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण की झांकियां बारात में आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम के बाद भंडारा हुआ। इसमें श्रद्धालुओें ने प्रसाद ग्रहण किया। प्राचीन शिव मंदिर के प्रधान सुभाष गुलाटी ने बताया कि ऐसे आयोजन संस्था हर वर्ष करेगी। उन्होंने सहयोग के लिए सभी धार्मिक संस्थाओं और दानवीरों, आयोजकों का आभार व्यक्त किया। आदर्श ड्रामेटिक क्लब के प्रधान पवन नारंग ने सभी का स्वागत किया।

इस मौके पर प्रीतम लाल बतरा, कृष्ण सलूजा, उत्तम चंद बतरा, टेकचंद आर्य, सुरेंद्र चावला, पवन गंगवानी, प्रेम मल्होत्रा, भरत सचदेवा, डिंपी कालड़ा, जगदीश माटा, विनोद चोपड़ा, हरीश वर्मा, धर्मपाल चोपड़ा, गोरधन दास, सींटू, अशोक कपूर, सोनू सलूजा, सुनील थम्मन, जय भगवान ग्रोवर, कमल नयन वर्मा, सतीश शर्मा, अरूण नंदवानी, मनोज बरेजा, प्रेम शर्मा, किरण चावला, पूजा बरेजा, कविता शर्मा, पूनम, पुष्पा, दिव्या वर्मा, कमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें