पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज की छात्रा धरवी पांचाल ने राज्य स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया है। यह प्रतियोगिता करनाल के दयाल सिंह कॉलेज में आयोजित की गई थी। उप-प्राचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने धरवी का कॉलेज में पहुंचने पर स्वागत किया। कॉलेज के रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार को इसका श्रेय दिया।
डॉ. अनुराधा सिंह ने बताया कि हरियाणा स्टेट कौंसिल फॉर साइंस इनोवेशन एंड टेक्नोलाॅजी हरियाणा सरकार की राज्यस्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करनाल के दयाल सिंह कॉलेज में 28 फरवरी को आयोजित करवाया गया जिसका परिणाम 15 जुलाई को घोषित किया गया। परिणाम में आर्य कॉलेज के नॉन मेडिकल की अंतिम वर्ष छात्रा धरवी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
उन्होंने बताया कि धरवी के निबंध का विषय साइबर क्राइम एंड इट्स प्रिवेंशन रहा। प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। ब्यूरो