फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धनबाद स्पेशल फेयर गरीब रथ आठ घंटे की देरी से पहुंची, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का देरी से पहुंचने का सिलसिला जारी है। ट्रेनों के घंटों के देरी से पहुंचने से यात्री परेशान हैं। वीरवार को 15 ट्रेनें देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची। इसी कड़ी में धनबाद स्पेशल फेयर गरीब रथ समर स्पेशल आठ घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री काजल, मनीष और कुशल ने बताया कि समय पर ट्रेन ना आने के कारण हम अपने गंतव्य पर समय पर नहीं पहुंच पाएंगे। इतना लंबा इंतजार करने से यात्री परेशान हो जाता हैं। बुजुर्गों और छोटे बच्चों को तो इतना लंबा इंतजार करना ज्यादा मुश्किल होता है। स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों का घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। यदि ट्रेनें सही समय पर स्टेशन पर आ जाएं तो हमारा समय खराब होने से बच सकता है।

बॉक्स



ये ट्रेनें पहुंचीं देरी से


धनबाद स्पेशल फेयर गरीब रथ समर स्पेशल आठ घंटे की देरी पहुंची। वहीं अंबाला कैंट स्पेशल फेयर समर स्पेशल तीन घंटे की देरी से पहुंची। गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 2:30 घंटे, कुरुक्षेत्र-दिल्ली एमएमईयू दो घंटे की देरी से पहुंची। इसी तरह अंबाला कैंट पानीपत एमईएमयू एक घंटे की देरी से,जम्मू तवी एक्सप्रेस और मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 40 मिनट की देरी और झेलम एक्सप्रेस 36 मिनट की देरी से पहुंची। नेताजी एक्सप्रेस और पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस दोनों 34 मिनट की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची। हिमाचल एक्सप्रेस 24 मिनट की देरी से पहुंची। दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से पहुंची। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस 18 मिनट की देरी से पहुंची। मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस 15 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन


वर्जन :

कुछ ट्रेनें घंटों की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची। जिससे यात्रियों को गर्मी में इतना लंबा इंतजार करने में परेशानी हई। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसका खास ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन, अधीक्षक, धीरज कपूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें