फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निलंबित सात ग्राम सचिव किए रिलीव

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। पंचायत विभाग ने निलंबित सात ग्राम सचिव को रिलीव कर दिया है। इसके साथ संबंधित ग्राम पंचायत में दूसरे ग्राम सचिव की जिम्मेदारी लगाई है। इन सबके बीच ग्राम सचिव की गांव के विकास के प्रस्ताव के लिए गंभीर नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन

पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने 26 मई को जिला सचिवालय में मतलौडा खंड के ग्राम सचिव व अधिकारियों की बैठक ली थी। इसमें मतलौडा खंड के सात ग्राम सचिव नहीं पहुंचे थे। मंत्री ने इस पर नाराजगी जताई थी। उपायुक्त के आदेश पर जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह ने सात ग्राम सचिवप को निलंबित कर दिया था।
इसके साथ मतलौडा बीडीपीओ को उक्त ग्राम सचिव को रिलीव करने के आदेश दिए थे। बीडीपीओ ने इनको रिलीव नहीं किया था। अमर उजाला में बुधवार को समाचार प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीपीओ ने सातों ग्राम सचिवों को रिलीव कर दिया। साथ ही अन्य अधिकारियों को इस तरह की लापरवाही न बरतने के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें