फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धनबाद स्पेशल फेयर एसी पौने चार घंटे की देरी से पहुंची

Fri, 07 Nov 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

पानीपत। वीरवार को धनबाद स्पेशल फेयर एसी स्पेशल समेत 16 ट्रेनें देरी से आईं। यात्री निधि और कमल ने बताया कि वह काफी समय से स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे हुए हैं। स्टेशन पर आने के बाद पता चला कि ट्रेन पौने घंटे की देरी से आ रही है। धनबाद स्पेशल फेयर एसी स्पेशल पौने चार घंटे, अंबाला कैंट स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशल साढ़े तीन घंटे और गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। दौलतपुर चौक जन शताब्दी एक्सप्रेस 36 मिनट, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे और जम्मू तवी एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन

नेताजी एक्सप्रेस 31 मिनट, झेलम एक्सप्रेस एक घंटा और दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौना घंटा की देरी से आई। दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे, कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू एक घंटा और आम्रपाली एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आधा घंटा, दिल्ली पानीपत एमईएमयू आधा घंटा और फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस भी आधे घंटे की देरी से आई। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू 37 मिनट और जम्मू तवी एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें