फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में दस दिन बाद सरकारी खरीद, 16 सौ क्विंटल धान खरीदा

Mon, 05 Oct 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडी में दस दिन बाद सरकारी खरीद शुरू हो गई। रविवार को खरीद एजेंसी हैफेड द्वारा करीब 1600 क्विंटल धान की खरीद की गई। जोकि 1450 के रेट से धान खरीदी गई। मंडी में धान की खरीद सुचारु रूप से होने के चलते किसानों व आढ़तियों ने राहत की सांस ली। धान सीजन के शुरूआती दस दिन किसानों के लिए परेशानी भरे रहे। सरकार द्वारा मंडी में एक सप्ताह पहले सरकारी रेट पर धान की खरीद के आदेश के बाद भी पानीपत मंडी में धान की खरीद नहीं हो रही थी। जिसके चलते किसानों व आढ़तियों ने प्रशासन व सरकारी से कई बार शिकायत देकर खरीद शुरू करवाने के लिए गुहार लगाई। वहीं कृषि मंत्री के दौरा करने के बावजूद भी मंडी में हालत बेहाल रही और धान की खरीद सुचारु रूप से नहीं हो पाई। परिणाम स्वरूप किसान व आढ़ती बेबस होकर मंडी में खरीदार करने पर मजबूर रहे।
विज्ञापन

हैफेड करेगी परमानेंट खरीद
खरीद एजेंसी हैफेड के कर्मचारियों ने बताया कि मंडी में सरकारी खरीद हैफेड द्वारा की जाएगी। पहले एजेंसी को परमानेंट खरीद करने के आदेश नहीं दिए गए थे। जिस कारण मंडी में धान की खरीद सुचारु रूप से नहीं हो पा रही थी, लेकिन अब हैफेड द्वारा ही धान की खरीद की जाएगी।
पूर्व मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद जागी उम्मीद
किसानों व आढ़तियों की माने तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा के मंडी दौरे के बाद किसानों में उम्मीद जागी। इसके बाद ही मंडी में धान की खरीद शुरू हो गई है। धान की खरीद होने से किसानों के चेहरे पर रौनक देखने को मिली है।
विज्ञापन

अब तक साढ़े 37 सौ क्विंटल की खरीद हुई
अनाज मंडी में करीब 3700 क्विंटल धान की सरकारी खरीद 29 सितंबर को की गई थी। इसके बाद हैफेड ने शनिवार को 40 क्विंटल धान खरीदा था। रविवार को हुई धान की खरीद के बाद अब तक साढ़े 37 सौ क्विंटल धान की सरकारी खरीद हुई है।
मंडी में पीआर धान ने दी दस्तक
अनाज मंडी में अब तक 1509 धान की आवाक हो रही थी, लेकिन अब पीआर धान मंडी में पहुंच रही है। पांच क्विंटल धान पहुंची है। लेकिन अब तक खरीद नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

वर्जन
अनाज मंडी में हैफेड द्वारा धान की खरीद शुरू कर दी गई है। मंडी में धान की खरीद सुचारु रूप से की जाएगी। किसी को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
प्रेम पाल सिंह, डीएफएससी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें