फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा मालिक पीटकर हजारों लूटे

Sun, 22 Sep 2013 12:03 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत के जीटी रोड पर एक ढाबा मालिक के साथ बाइक सवार दो युवकाें ने मारपीट कर 50 हजार की नगदी और सोने की अंगूठी लूट ली। युवक ढाबे पर खाना खाने आए थे।
विज्ञापन


ढाबा मालिक को घायलावस्था में सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है। पुलिस ने लूटपाट से इनकार किया है और मारपीट के मामले की जांच शुरू कर दी है।

मारपीट और लूटपाट की वारदात बीती रात सेक्टर-29 चौकी पुलिस के अंतर्गत जीटी रोड स्थित एक ढाबे पर हुई। बवानी खेड़ी, भिवानी निवासी शिव कुमार अपने भाई के साथ सिवाह स्थित एक पेट्रोल पंप के पास गुरु नानक वैष्णो ढाबा चलाता है। बीती रात करीब 11 बजे मोटरसाइकिल सवार दो युवक ढाबे पर आए और खाना खाया। उनका बिल 190 रुपये बन गया और दोनों पैसे देकर चले गए। वे एक घंटे में वापस आए।

आरोप है कि दोनों ने शिवकुमार पर रॉड और डंडों से हमला कर दिया। वे शिवकुमार की पेंट की जेब से 50 हजार रुपये नकद और एक तोला सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गए। शिवकुमार हमले में घायल हो गया। उसके भाई बबलू ने उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। मामले की सूचना सेक्टर-29 चौकी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शिवकुमार के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। उसने बताया कि वह ढाबे का किराया और काम करने वाले लोगों का वेतन देने के लिए लाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें