फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी ने जेल का निरीक्षण कर जांचीं व्यवस्थाएं

Tue, 02 Jun 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी (जेल) ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं व व्यवस्थाओं को जांचा।
विज्ञापन


उन्होंने कैदियों से भी बात की और कैदियों के लिए मोबाइल व मनोरंजन के लिए टीवी जैसी सुविधा जुटाने के बारे में बताया। डीजीपी ने जेल अधिकारियों को भी हरसंभव सुविधा देने के आदेश दिए।

डीजीपी (जेल) परविंदर राय सोमवार को पानीपत स्थित जिला कारागार में पहुंचे। उन्होंने जेल कार्यालय, बैरक व जेल का औचक निरीक्षण  किया और व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने कैदियों से भी बातचीत की और जेल में  मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि जेलों में कैदियों को हरसंभव सुविधा दी जा रही है और जेलों की स्थिति में सुधार है। उन्होंने कहा कि जेलों में सब सामान्य है और कैदियों के लिए  मोबाइल की सुविधा है। कैदी यहां से अपने परिजनों से हर रोज बात कर सकेंगे।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कैदियों के लिए टेलीविजन व मनोरंजन के दूसरे संसाधन भी उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने जेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कैदियों को हरसंभव सुविधा देने के निर्देश दिए।
डीजीपी ने कहा कि पानीपत में पुलिस लाइन के नजदीक नई जेल का निर्माण कार्य युद्घस्तर पर चल रहा है और इसका जल्द ही निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।

इस मौके पर करनाल जेल अधीक्षक शेर सिंह, पानीपत जेल अधीक्षक हरेंद्र सिंह, डीएसपी एमएस खान,  इंस्पेक्टर यश कुमार, एसएचओ मॉडल टाउन रवि कुमार मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें