फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निर्यात बढ़ाने के लिए डीजीएफटी आया आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। टेक्सटाइल नगरी का निर्यात बढ़ाने के लिए डीजीएफटी (विदेश व्यापार महानिदेशालय) आगे आया है। अधिकारियों ने दावा किया कि पानीपत का एक्सपोर्ट 2024 की अपेक्षा 2025 में बढ़ा है। इसे इस वर्ष और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए केंद्र सरकार भी गंभीर है। निर्यातकों की समस्या का समाधान करने के साथ युवा उद्यमियों को आगे लाया जाएगा। डीजीएफटी ने साफ किया कि इसके लिए निर्यातकों को भी ईमानदारी के साथ काम करना होगा। उनको बायर या फिर खरीदार के साथ सच्चाई व शर्तानुसार गुणवत्तापूर्वक माल देना होगा।
डीजीएफटी (विदेश व्यापार महानिदेशालय) द्वारा इसी के चलते शुक्रवार को सेक्टर-25 स्थित होटल डेज में निर्यातकों के साथ बैठक की। इसमें पानीपत के साथ गुरुग्राम और डेरा बस्सी से भी निर्यातक पहुंचे। इनके साथ कई अंतरराष्ट्रीय बायर शामिल हुए। अतिरिक्त डीजीएफटी वृंदा मनोहर देसाई पहुंची। उन्होंने निर्यातकों से सीधे बात की और उनकी समस्या सुनकर समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश का चार प्रतिशत निर्यात पानीपत से होता है। टेक्सटाइल समेत कई उत्पाद यहां से निर्यात होते हैं। पानीपत एक्सपोर्ट आने वाले समय में बढ़ाया जाएगा। सरकार इसके लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके साथ निर्यातकों को भी ईमानदारी के साथ काम करना होगा। वे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तय शर्त और मांग अनुसार ही गुणवत्तापूर्वक उत्पाद बनाए। उनके सामने कई बार कम गुणवत्ता का सामान भेजने के मामले आते हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक निर्यातक की नहीं बल्कि देश की छवि पर प्रश्न उठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें