फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अधमी के मां शाकंभरी देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
अधमी के शकुंभरी देवी मेले में प्रसाद चढाते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। गांव अधमी स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर में रविवार को धार्मिक उल्लास के साथ विशाल मेले का आयोजन किया गया। तड़के चार बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया और देर शाम तक निरंतर जारी रहा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मन्नतें मांगीं।
विज्ञापन

मंदिर के लगभग एक किलोमीटर के दायरे में लगे भव्य मेले में श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की और खाने-पीने की दुकानों व खेल-तमाशों का आनंद लिया। महिलाएं और बच्चे माता के भजन-कीर्तन गाते हुए पैदल, ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों से मेले में पहुंचे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने गरीबों को दान-पुण्य भी किया। देवी के जयकारों से माहौल पूरा भक्तिमय बना रहा। प्रशासन और आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें