बापौली। गुरू पूर्णिमा पर यमुना नदी में स्नान करते श्रद्धालु।
- फोटो : Panipat
बापौली। गुरु पूर्णिमा पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान कर पूजा अर्चना की। प्रसाद वितरित कर अन्न एवं वस्त्र दान किया। गुरु पूर्णिमा पर कुछ जगहों पर भंडारों का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हलवे व सब्जी पूड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।
गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालु दूर दराज से यमुना नदी पर स्नान करने पहुंचे। सभी ने पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ यमुना में स्नान कर पुण्य कमाया। वहीं सनौली खुर्द निवासी सेवानिवृत संस्कृत अध्यापक सतनाम शास्त्री ने गुुरुपूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को बताया कि इस दिन यमुना नदी में स्नान करने के बाद दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा गंगा या यमुना स्नान करने के बाद गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु पूजन का विशेष महत्व है।