माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। मैं तो हो गई जोगण तेरी..., मेरी बांह पकड़ लो श्यामा..., और मुझे बरसाने में बसाना... समेत राधा-कृष्ण भावविभोर कर देने वाले भजनों की सुमधुर तानों पर श्रद्धालु पूरी तरह से भक्ति रस में सराबोर होकर थिरकते नजर आए। बुधवार को मौका रहा सेक्टर 25 स्थित दी ग्लैम शाम बाग में श्री राधा नाम संकीर्तन का। यहां निकुंजवासी सदगुरु देव महाराज गोपाल दास महाराज लघु सखी के जन्मोत्सव पर 12वां वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दाैरान समूचा पंडाल श्री राधा नाम के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध भजन गायक रवि आहूजा ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से पूरे पंडाल को राधा नाम मय कर दिया। उनके गाए भजनों ने वहां मौजूद हर भक्त को मंत्रमुग्ध कर झूमने पर मजबूर कर दिया। मुख्यातिथि समाजसेवी परवीन नंदवानी ने शिरकत की। संस्था के सदस्यों और आयोजकों ने संतों व अतिथियों का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर हरीश खुराना, श्याम जुनेजा, सचिन चुग, युद्धवीर रेवड़ी, देसराज खुराना, सुमित भारती, रजनीश अरोड़ा, संजय गुलाटी, गुलशन बरेजा, सोनू निराला, मोहित आहूजा और जिमी बुद्धिराजा मौजूद रहे।
राधा नाम संकीर्तन में भजनों पर झूमती महिलाएं। संवाद
राधा नाम संकीर्तन में भजनों पर झूमती महिलाएं। संवाद
राधा नाम संकीर्तन में भजनों पर झूमती महिलाएं। संवाद