समालखा। आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी पर चुलकाना धाम पर बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने घंटों कतार में लगकर बाबा के दर्शन किए और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर समिति के प्रधान सुंदर छौक्कर ने बताया कि पहले की अपेक्षा अब बाबा श्याम के प्रति श्रद्धालुओं में आस्था बढ़ने लगी है। योगिनी एकादशी पर इस साल अपेक्षाकृत भीड़ रही। पाथरी निवासी सुनील ने बताया कि वह बाबा पर चढ़ाने के लिए श्याम ध्वज व प्रसाद लेकर घंटों लाइन में लगने के बाद उसने बाबा के दर्शन किए और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए लाइन की व्यवस्था की गई है। गर्मी में लाइन में ही ठंडे पेयजल और बिस्किट की व्यवस्था की गई है।