फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रघुनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने की गोवर्धन पूजा

विज्ञापन
श्री रघुनाथ मंदिर में गोवर्धन पूजा करते समिति के पदा​धिकारी व महिला मंडल की सदस्या। संवाद
विज्ञापन
समालखा। मॉडल टाउन स्थित श्री रघुनाथ मंदिर प्रांगण में मंगलवार को गोवर्धन पूजा की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं मंदिर में पांच क्विंटल कढ़ी-चावल का प्रसाद बांटा। ये जानकारी रघुनाथ मंदिर सभा के अध्यक्ष प्रद्युमन गुल्यानी ने दी।
विज्ञापन

उत्सव कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद कुलभूषण अरोड़ा ने बताया कि मंदिर परिसर में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत का स्वरूप निर्मित किया गया, जिसकी श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं के लिए सुबह से ही प्रसाद तैयार किया जा रहा था। पूजा के बाद भंडारे में लगभग पांच क्विंटल कढ़ी-चावल का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। अध्यक्ष प्रद्युमन गुल्यानी ने कहा कि ऐसे धार्मिक व सामाजिक आयोजनों से सनातन परंपराओं को बढ़ावा मिलता है और समाज में आपसी भाईचारा मजबूत होता है। इस मौके पर विकास साहू, संजीव शर्मा, अविनाश शर्मा, राजेंद्र टंडन, नारायण दास भाटिया, पवन गर्ग व विनोद मल्होत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें