पानीपत। श्री श्याम लाडले मित्र मंडल द्वारा रविवार को तृतीय भव्य पैदल निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा सालासर धाम से पहुंचे नरोत्तम दास पुजारी के सानिध्य में सुबह पांच बजे शुरू होकर लगभग 11 बजे चुलकाना धाम बाबा के दरबार पहुंची। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा, मेयर कोमल सैनी, अतुल मित्तल ने यात्रा को रवाना किया।
यात्रा में विशेष आकर्षण का केंद्र श्यामप्रेमियों को पटका पहनना, 56 प्रकार का प्रसाद वितरित करना और एक-एक चांदी का नोट देना रहा। मंडल के सदस्य विकास शर्मा ने बताया कि निशान यात्रा शिक्षा मंत्री के बड़े भाई हरपाल ढांडा, मेयर कोमल सैनी, अतुल मित्तल ने रवाना की। यात्रा सुबह पांच बजे गोहाना मोड फ्लाईओवर के नीचे से शुरू हुई। समालखा से होते हुए लगभग 11 बजे चुलकाना धाम पहुंची। यात्रा समापन पर श्यामप्रेमियों को एक-एक चांदी का नोट, 56 प्रकार का प्रसाद और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। यात्रा में लगभग पांच हजार श्रद्धालु पहुंचे। यात्रा सालासर धाम से पहुंचे नरोत्तम दास पुजारी और संजय अग्रवाल के सानिध्य में निकाली गई। पूरी यात्रा के दौरान बाबा के नारों का जयघोष हुआ। श्यामप्रेमी बाबा के भजनों पर नाचते-गाते हुए धाम तक पहुंचे। इस अवसर पर तरुण बत्तरा, मोहित कंसल, अभय, प्रेम, विशाल और आर्यन उपस्थित रहे।