टोल फ्री नंबर पर दें पराली जलाने की सूचना
पानीपत। प्रशासन ने पराली प्रबंधन के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। किसी प्रकार की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 व किसान एवं कृषि कल्याण विभाग से भी संपर्क किया जा सकता है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि यह न केवल एक कानूनी अपराध है, बल्कि पर्यावरण और आम जीवन के लिए खतरनाक है। पराली जलाने से वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ता है जिससे सांस लेना दूभर हो जाता है और खांसी, दमा, एलर्जी जैसी बीमारी फैलती है। डॉ. दहिया ने बताया कि पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरता में गिरावट आती है। जिससे खेत की उत्पादन क्षमता भी घट जाती है। ब्यूरो