फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शोभायात्रा में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सावन जोत सभा की ओर से शनिवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शाम के समय इंसार बाजार स्थित श्री हिंदू सत्संग मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए फतेहपुरी चौक स्थित हनुमान मंदिर में संपन्न हुई। शोभायात्रा में हनुमान स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे और भजनों पर लोग झूम उठे।
मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा और मेयर कोमल सैनी ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इसराना साहिब गुरुद्वारा से संत बाबा राजेंद्र सिंह की अगुवाई में यात्रा निकाली। महिपाल ढांडा ने कहा कि किसी भी धार्मिक कार्यक्रम से जुड़कर व्यक्ति अपने बल और बुद्धि को मजबूत करता है। इसी तरह का आयोजन सावन जोत सभा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज को मजबूती मिली है और एक सकारात्मक संदेश दूर तक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को इस तरह के आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। शोभायात्रा शाम सात बजे श्री हिंदू सत्संग मंदिर से प्रारंभ हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होकर फतेहपुरी चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर में संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए मंदिर तक पहुंचे। शोभायात्रा फतेहपुरी चौक पर पहुंची तो संपूर्ण चौक भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु झूमते रहे। शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें