फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: माता के जयकारों से गूंजा देवी मंदिर, उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन माता के जयकारों से देवी मंदिर गूंज उठा। इस दौरान भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने माता का दर्शन और पूजन किए। सोमवार को मां ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा का पूजन किया गया। इस बार तृतीया की क्षति होने से सोमवार को दो व्रत रहे। प्राचीन देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने जयकारे और देवी गीतों के साथ माता का पूजन किया। मंदिर में तीन समय की माता की आरती की गई। आरती के समय सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राचीन देवी मंदिर के आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि दूसरे दिन भी मंदिर में सूर्योदय से पूर्व ही भक्तों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा के दर्शन और पूजन किया। मंदिर समिति द्वारा माता के दर्शन के लिए लाइन की व्यवस्था की गई है। माता का श्रृंगार व दरबार मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। मंदिर में सुबह, शाम और शयन तीन समय माता की आरती की जाती है। आरती के समय सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में आते हैं और माता की आरती व भजन-कीर्तन में शामिल होते हैं। मंदिर में मेले का आयोजन भी किया गया। मेले में विभिन्न प्रकार के झूले भी लगाए गए हैं जो बच्चों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले में खाने की व्यवस्था भी की गई है। आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि तृतीय व्रत की क्षति होने से द्वितीय और तृतीय व्रत एक दिन रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें