फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पश्चिमी नहर में लापता देवेंद्र का शव 5 दिन बाद मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। उपमंडल के बुआना लाखू गांव के पहलवान बाली उर्फ देवेंद्र पुत्र सतबीर सिंह का शव यमुनानगर की पश्चमी नहर के बुड़िया पुल के पास पांच दिन बाद सोमवारको बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। बुआना लाखू गांव के देवेंद्र उर्फ बाली पहलवान यमुनानगर के कश्मीरगढ़ गांव के पास नव वर्ष के प्रथम दिन साथियों के साथ पश्चिम यमुना नहर में नहा रहे थे। वे नहाते समय पानी में डूब गए। परिजन व प्रशासन पांच दिन से उनकी तलाश कर रही थी। गोताखोरों को सोमवार को बुड़िया पुल के पास शव मिला। परिजनों ने बताया कि देवेंद्र उर्फ बाली ने पहलवानी के क्षेत्र में अपना नाम कमाया था। उन्होंने खेल के मैदान में और कुश्ती अखाड़े के मैदान में जीवन के 35 साल बिताए। बाली पहलवान अपने पीछे पत्नी, दो बेटी, एक बेटा व माता को छोड़ गए हैं। उनके पैतृक गांव बुआना लाखू में अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें