पानीपत। अमेरिका में होने वाली 46वीं वर्ल्ड एथलेटिक्स क्रास कंट्री चैंपियनशिप में सात भारतीय दल भाग लेगा। ये खिलाड़ी टीम मैनेजर पानीपत के राजकुमार मिटान के नेतृत्व में भाग लेंगे। दल सोमवार को अमेरिका के लिए रवाना हुआ। चैंपियनशिप 10 जनवरी को होगी।
खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि 46वीं वर्ल्ड एथलेटिक्स क्रास कंट्री चैंपियनशिप फ्लोरिडा की राजधानी ताल्लाहास्से अपालाचे रीजनल पार्क में होगी। इंडिया की टीम के मैनेजर पानीपत राजकुमार मिटान और टीम कोच युनुस खान मेरठ (उत्तरप्रदेश) को नियुक्त किया गया है। अमेरिका में सात सदस्यीय दल में उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ से गुलवीर सिंह, हिमाचल धर्मशाला से सावन बरवाल और इलाहाबाद से अभिषेक पाल 10 किलोमीटर रेस में भाग लेंगे। दो किलोमीटर मिक्स रिले रेस में इलाहाबाद से ही अजय कुमार और युनूस शाह इलाहाबाद और उत्तराखंड से अंकिता पौड़ी गढ़वाल, हरियाणा के फतेहाबाद से पूजा की चैंपियनशिप में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। इस अवसर पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बहादुर सिंह सग्गू, दक्षिण भारत एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष डाॅ. ललित उपस्थित रहे।