फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विभागों में फंसा औद्योगिक सेक्टरों का विकास और सुविधा, निगम ने कूड़ा उठान भी बंद किया

विज्ञापन
सेक्टर-25 औद्योगिक क्षेत्र में फैली गंदगी। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शहर के चार प्रमुख औद्याेगिक सेक्टरों की जिम्मेदारी उठाने के लिए एचएसवीपी, नगर निगम और एचएसआईआईडीसी में से कोई भी आगे नहीं आ रहा है। एचएसवीपी ने जहां सेक्टर बसाए थे, वहीं अब देखरेख एचएसआईआईडीसी के जिम्मे है। नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स ले रहा है। पहले नगर निगम सेक्टरों से कूड़े का उठान करता था। अब निगम ने भी हाथ पीछे खींच लिए हैं। ऐसे में औद्योगिक सेक्टरों की स्थिति लगातार बिगड़ रही है।
शहर में उद्योगों के छह सेक्टर हैं। इनमें चार प्रमुख हैं। इनमें सेक्टर-25-वन, 25-टू, 29-वन और 29-टू हैं। विभागों की अदला-बदली में औद्योगिक सेक्टरों का विकास थम गया है। एचएसवीपी ने सेक्टर एचएसआईआईडीसी को दे दिए हैं। एचएसआईआईडीसी को सड़क, निकासी और सफाई का काम दिया है। वहीं एचएसवीपी के पानी सप्लाई और सीवर का काम है। नगर निगम भी सफाई से पीछे हट गया है। सेक्टरों में फिर से स्थिति बिगड़ने लगी है।
विज्ञापन




सेक्टर में पहले नगर निगम सफाई कराता था। अब निगम ने काम बंद कर दिया है। ऐसे में सेक्टर में सफाई न होने पर बुरे हाल हो रहे हैं। सेक्टरों में विकास कार्य कराने की बजाय विभाग बदलने का खेल चल रहा है। ऐसे में उद्योग प्रभावित हो रहे हैं।
श्रीभगवान अग्रवाल, इंडस्टि्रयल एस्टेट एसोसिएशन सेक्टर-29-वन।




डाई हाउस में पहले सड़कों और निकासी के चलते परेशानी है। अब निगम ने सफाई कार्य बंद कर दिया है। सेक्टरों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। एचएसआईआईडीसी में किसी प्रकार की सुनवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में उद्यमियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नीतिन अरोड़ा, प्रधान, पानीपत डायर्स एसोसिएशन।


सेक्टर में कई एक्सपोर्ट हाउस हैं। इनमें बाहर से बायर्स आते हैं। यहां सड़कों और सफाई के उद्यमियों को दिक्कत उठानी पड़ती है। कोई भी विभाग मूलभूत सुविधा नहीं दे पाया है। अब सफाई का काम भी बंद हो गया है। यह बड़ी समस्या बन गई है।
एसएच धम्मू, प्रधान, सेक्टर-25-टू।

सेक्टरों में सफाई का प्रस्ताव मंजूर होने के बाद टेंडर लगाया जाएगा। इसके बाद ही सेक्टरों की सफाई का कार्य शुरू किया जा सकेगा। वे फिलहाल थोड़ा बहुत काम ही कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


गुलशन, एजीएम, एचएसआईआईडी।


अमर उजाला की ओर से एमएसएमई फॉर भारत का आयोजन 16 को
अमर उजाला द्वारा एमएसएमई फॉर भारत का आयोजन 16 सितंबर को आर्य पीजी कॉलेज के सभागार में किया जाएगा। जिसमें उद्योग जगत की हस्तियां, अधिकारी और विशेषज्ञ रूबरू होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू किया जाएगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें