फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्टे-स्मार्ट हॉस्टल सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य निगरानी विषय पर बनाया मॉडल

Fri, 13 Nov 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
राजकीय स्कूल तहसील कैंप के छात्र सावन द्वारा बनाया गया मॉडल, साथ में प्राध्यापिका पिनाज व दीपक।
विज्ञापन
पानीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तहसील कैंप की 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय के मेधावी छात्र सावन का चयन 53वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए किया गया है। यह प्रदर्शनी 14 से 19 दिसंबर तक पुडुचेरी में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदर्शनी के लिए विभिन्न राज्यों और शहरों से कुल 202 छात्रों के मॉडल्स का चयन हुआ है जिनमें पूरे हरियाणा से राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित तीन विद्यार्थियों में सावन भी शामिल है।
सावन ने आत्महत्या रोकथाम की तकनीक पर आधारित न्यूरोसेफ : स्टे-स्मार्ट हॉस्टल सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य निगरानी विषय पर मॉडल तैयार किया है। इसमें सीलिंग फैन में विशेष तकनीकी बदलाव किया गया है। मॉडल में लगा सेंसर असामान्य वजन को पहचानने में सक्षम है। ऐसी आपात स्थिति का संकेत मिलने पर पंखे को नीचे लाने की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य हॉस्टल और अन्य आवासीय परिसरों में सुरक्षा सुनिश्चित करना और संभावित आत्महत्या की घटनाओं को रोकने में मदद करना है। सावन का मॉडल विशेष रूप से सामाजिक सुरक्षा और जीवन बचाने की दिशा में तकनीक के उपयोग की प्रेरणादायक मिसाल है।
विज्ञापन

भाई की मौत से प्रेरणा ले विकसित की तकनीक : सावन के बड़े भाई ने लगभग डेढ़ वर्ष पहले पंखे से लटककर अपनी जान दे दी थी। इस दर्दनाक घटना ने सावन को अंदर तक झकझोर दिया। इसके बाद सावन ने निश्चय किया कि वह ऐसी तकनीक विकसित करेगा जिससे हॉस्टल और अन्य आवासीय परिसरों में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और संभावित आत्महत्या की घटनाओं को रोकने में मदद मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें