फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रोक के बावजूद फैक्टरियों में जल रहा कोयला और लकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्यूआई 310 पर रहा, प्रशासन के ‎प्रदूषण को रोकने के दावे हवा-हवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। प्रशासन बढ़ते ‎प्रदूषण को रोकने के लिए दावे तो कर रहा है लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। फैक्टि्रयों में रोक के बाद भी लकड़ी, कोयला और कूड़ा जलाया जा रहा है। चिमनी से निकलने वाले काले धुएं से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। ऐसे में जिले में एक्यूआई लगातार दूसरे दिन 300 से अधिक है। शनिवार को एक्यूआई 310 रहा।
सनौली रोड पर कुराड़ फार्म, जलालपुर, बहरामपुर व रिशपुर गांव के आसपास और निंबरी से बापौली रोड, उझा रोड, रिसालू रोड, बापौली काॅलेज के आसपास फैक्टरियां सरेआम काला धुआं निकल रहा है। इनमें अधिकतर फैक्टरियों में धुआं चिमनियों में से ना भेज कर मशीनों से फैक्टरियों के अंदर से धुआं निकलता दिखाई दे रहा हैं। अगर फैक्टरियों के ऊपर लगी ऊंची-ऊंची चिमनियों से धुआं निकलते दूर से ही दिख जाता है। संचालक फैक्टरियों में कोयला व वेस्ट से जला रहे हैं और धुआं चिमनियों की बजाय फैक्टरियों के अंदर मशीन से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों की हवा भी जहरीली हो रही
ग्रामीण अंचल में इस तरफ कोई ध्यान न देने से लोगों में रोष है। सनौली रोड पर कुराड़ फार्म, बापौली-निंबरी रोड के नजदीक कोयला व वेस्ट जलाने से आसपास 250 के लगभग फैक्टरी हैं। डाई हाउस, कंबल फैक्टरियों के आगे पहले तो फैक्टरियों लगाने पर पेड़ों को काट दिया गया है। क्षेत्रवासी एडवोकेट रामदास त्यागी, सुमित, राजेश व संदीप ने प्रशासन से इन पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें