फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिव पार्वती विवाह का किया वर्णन

Fri, 26 Sep 2025 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत

सार

समालखा में रामकथा महोत्सव के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। आचार्य लखन शांडिल्य ने शिव विवाह का महत्व समझाया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से आयोजन में भाग लिया।
विज्ञापन
रामलीला ग्राउंड में ​शिव पार्वती  विवाह की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


समालखा। आचार्य लखन शांडिल्य ने 14वें रामकथा महोत्सव के तीसरे दिन वीरवार को रामलीला ग्राउंड में शिव विवाह का वृतांत सुनाया। पूर्व प्रधानाचार्य साहब सिंह रंगा, भाजपा नेत्री सुमित्रा झा, रविंद्र, मनोज वत्स, राकेश गोयल, प्रवीण मित्तल बतौर मुख्यातिथि रहे। क्लब के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान शिव पार्वती विवाह की मनमोहक झांकी भी दिखाई, जो लोगों को आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन


आचार्य लखन शांडिल्य ने कहा कि जब जनकपुरी में राम-सीता विवाह का प्रसंग आता है। उससे पहले शिव विवाह का वर्णन किया गया। शिव विवाह का प्रसंग यह संदेश देता है कि तप, भक्ति और विश्वास से ही ईश्वर की प्राप्ति होती है। पार्वती की भक्ति और तपस्या का फल है कि उन्हें स्वयं महादेव पति रूप में प्राप्त हुए। जिस पर श्रद्धालु जमकर झूमे। इस मौके पर लालचंद चोपड़ा, नरेश चोपड़ा, कृष्ण बेनीवाल, बलदेव चोपड़ा, महेश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, हरीश कपूर, दीपक मल्होत्रा व अरविंद टंडन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें