फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पाकिस्तान के मकदुमपुर से बंटवारे के समय पानीपत में की थी डेरा बाबा जोध सचियार की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड स्थित डेरा बाबा जोध सचियार गुरुद्वारा का इतिहास वर्षों पुराना है। यह गुरुद्वारा आजादी से पहले पाकिस्तान के मकदुमपुर में स्थित था। 1947 में बंटवारे के समय ज्यादातर संगत के पानीपत में आने से डेरा बाबा की स्थापना यहां की गई। पाकिस्तान के गुरुद्वारा से डेरा बाबा का कलश यहां लाकर स्थापित किया। तब से यहां हर वर्ष वैशाखी पर्व पर विशाल सत्संग समागम का आयोजन किया जाता है। इसमें देश के कोने-कोने से संगत गुरुद्वारा में आकर डेरा बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करती है। इस बार गुरुद्वारा में तीन दिवसीय समागम रविवार को शुरू होगा।
विज्ञापन

गुरुद्वारा में शनिवार को बैठक कर समागम की तैयारियों पर चर्चा की। डेरा बाबा जोध सचियार गंगानगर के प्रमुख अरुण भ्याना ने बताया कि वैशाखी पर्व पर तीन दिवसीय समागम का आयोजन 13 से 15 अप्रैल तक चलेगा। रविवार को शाम सात से साढे 10 बजे तक समागम में कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। हजूरी रागी कंवलजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, डेरा बाबा जोध सचियार से स्त्री सत्संग सभा, महिंद्र सिंह और सिरसा वाले लवप्रीत सिंह कीर्तन दरबार में शबद बाणी कर संगत को निहाल करेंगे। सोमवार को शाम सात से रात 12 बजे तक के समागम में कथा और कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। हरिद्वार से श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर शिरोमणि साध्वी माता करुणागिरी, आसन कलां से सतनाम सिंह, मनमोहन सिंह, अमृतसर दरबार साहिब से हजूरी रागी रणजीत सिंह और हरिद्वार से राम तीर्थदास कथा और कीर्तन दरबार में गुरबाणी करेंगे। समागम में सोमवार को मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना, डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा, पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार रहेंगे। मंगलवार को सुबह 11 से दो बजे तक समागम समापन पर कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा और हजूरी जत्थों द्वारा शबद बाणी और गुरबाणी कर संगत को निहाल किया जाएगा। तीन दिवसीय समागम के दौरान गुरुद्वारा में गुरु के अटूट लंगर बरताया जाएगा। इसमें प्रदेश ही नहीं देशभर से संगत आएगी। डेरा बाबा के विदेश में रह रहे वंशज इस दिन डेरा में आएंगे। इस अवसर पर गुरुद्वारा महासचिव सुरजीत सिंह, जसपाल भ्याना, गुरुग्राम से जय भ्याना, सुरेश बजाज, कमल भ्याना, संचालन प्रबंध समिति से विनोद धीमान, महासचिव राकेश भ्याना व उपप्रधान सोमनाथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें