पानीपत। पुलिस ने पानीपत उप-जेल के डिप्टी जेलर के खिलाफ महिला कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं, डिप्टी जेलर ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए किसी भी तरह की जांच का सामना करने की बात कही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उप-जेल की एक महिला कांस्टेबल ने थाना मॉडल टाउन में दी अपनी शिकायत में बताया कि 12 दिसंबर को उसका पति घर से बाहर गया था।
इस दौरान डिप्टी जेलर सतीश चंद्र उप-जेल स्थित उसके घर पहुंचे और छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसके विरोध करने पर वह वहां से चला गया। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शिकायत पर डिप्टी जेलर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस प्रवक्ता ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
उधर, डिप्टी जेलर सतीश चंद्र ने आरोपाें को निराधार बताते हुए कहा कि आरोपाें में सच्चाई नहीं है। उन्होंने वे इस मामले में किसी भी तरह की जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं।