फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने जलभराव देख जताई नाराजगी

विज्ञापन
पानीपत। बारिश के दौरान पुराने औद्योगिक क्षेत्र का दौरा कर अधिकारियों से बातचीत करते हुए उपायुक् - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। पुराने औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव से हो रही समस्या के हालात जानने के लिए सोमवार केे उपायुक्त मौके पर पहुंच गए। बरसानी पानी की निकासी का रास्ता ही नहीं होने पर अधिकरियों से नाराजगी जताई। पाइपलाइन के जरिए पानी की निकासी सुनिश्चित करने का आदेश दिया। साथ ही शहर में जहां भी जलभराव की दिक्कत है, वहां पर निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

बारिश के दौरान ही उपायुक्त सुशील सारवान ने नगर निगम और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तलब किया। इन्हें लेकर मौके पर निरीक्षण करने पहुंच गए। निगम अधिकारियों को दूसरे विभागों के साथ समन्वय बनाकर पानी निकालने के संभावित तरीकों पर गौर कर प्राथमिकता के आधार पर काम करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव बहुत बड़ी समस्या बन जाती है, इससे आमजन जूझता है, इसे तत्काल प्रभाव से दूर करने की कोशिश की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें