पानीपत। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिवाह में बरसात में फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए गांव सिवाह, दीवाना, खलीला, पसीना कलां में जागरूकता अभियान चलाया। फैक्टरी, झुग्गी झोपड़ियों में रैपिड फीवर सर्वे के दौरान टीम ने 310 घरों में डेंगू के लार्वा की जांच की। इनमें दो घरों में लार्वा मिलने पर लोगों को नोटिस दिए। डेंगू के लार्वा को खत्म किया गया और 40 लोगों की रक्त पट्टिकाएं बनाई।
स्वास्थ्य निरीक्षक सतबीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य टीम द्वारा लोगों को आगामी बारिश के मौसम में मच्छर जनित रोग, उल्टी-दस्त व एनीमिया मुक्त अभियान के तहत नुक्कड़ बैठक की। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग जुलाई माह को डेंगू- मलेरिया रोधी माह के रूप में मना रहा है। शुक्रवार को गांव सिवाह, दीवाना, खलीला, पसीना कलां में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत 310 घरों में लार्वा की जांच की। दो घरों में लार्वा मिला। दोनों को नोटिस दिया गया और लार्वा को खत्म किया गया। वहीं बुखार के संदिग्ध 40 मरीजों की रक्त पट्टिकाएं बनाई गई। लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि जहां पर लोग सफाई के प्रति लापरवाह रहते है वहां पर बारिश के मौसम में ज्यादा बीमारियां फैलने की आशंका रहती है। इसलिए स्वास्थ्य टीम द्वारा लोगों को अपने पास सफाई रखने की सलाह दी।