डिपो में प्रदर्शन करते यूनियन के नेता। स्रोत : यूनियन
पानीपत। रोडवेज डिपो के कर्मचारियों ने सोमवार को पंजाब रोडवेज कर्मचारियों पर हुए उत्पीड़न की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया और पंजाब रोडवेज कर्मचारियों की संचालित हड़ताल के समर्थन में मांग की है कि पंजाब सरकार किलोमीटर स्कीम को रद्द करे और आंदोलनरत कर्मचारी पर हुई उत्पीड़न की कार्रवाई को वापस ले। अगर ऐसा नहीं होता है तो कर्मचारी कमेटी आंदोलन का आह्वान करेगी।
प्रदर्शन की अगुवाई डिपो प्रधान अनिल कुंडू, रामनिवास रावल, राजेंद्र रोड, विकास रावल नरेंद्र घनघस ने की। मंच संचालन सचिव सुखबीर देशवाल ने किया। रोडवेज कर्मचारी साझा राज्य नेता सुलतान मलिक व चरण सिंह ने कहा कि सरकार जल्द ही कर्मचारियों की मांग को मानते हुए आंदोलन को खत्म करवाए। इस दौरान विजेंद्र, संदीप मलिक, सुदामा, सतवीर, मुकेश, नवीन और मनोज मौजूद रहे।
डिपो में प्रदर्शन करते यूनियन के नेता। स्रोत : यूनियन