फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सेक्टरवासियों ने मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर एचएसवीपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर एचएसवीपी कार्यालय पर सेक्टर वासियों ने किया प्रदर्शन - सालों से ठप निकासी, टूटी सड़कें, चमराई सफाई व्यवस्था, पीने के पानी की किल्लत पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन

- कई बार अधिकारियों को दे चुके हैं ज्ञापन, नहीं हो रही सुनवाई फोटो: 03
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सेक्टरवासियों ने मूलभूत सुविधाओं को पूरा कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को एचएसवीपी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इसमें सेक्टरों की वेल्फेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इसका नेतृत्व बलजीत सिंह, अशोक नारंग, एसके त्यागी समेत अन्य स्थानीय नेताओं ने किया। उन्होंने बताया कि सेक्टरों में टूटी सड़कें, सीवेज की ठप निकासी, खराब स्ट्रीट लाइटें और पीने के पानी की भी किल्लत है। ऐसी समस्याओं ने निवासियों के जीवन शैली तक को प्रभावित किया है। वे पिछले कई सालों से इन समस्याओं के समाधान की गुहार प्रशासन, विधायक और विभागों से कर रहे हैं, लेकिन इनका कोई समाधान नहीं हुआ है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और प्रदेश के चुनाव आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सेक्टरों में साफ-सफाई की स्थिति बदतर हो चुकी है। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं और बेसहारा पशु भी सेक्टरों में घूमते रहते हैं। इसके अलावा, बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से जलभराव की समस्या बनी रहती है। प्रदर्शन के दौरान सेक्टरों के निवासियों ने ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जों और सेक्टरों में जगह-जगह शराब ठेकों की उपस्थिति पर भी आपत्ति जताई। उनका आरोप था कि हुडा निवासियों की अनदेखी हो रही है और सरकार द्वारा उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। सरकारी अधिकारियों और नेताओं पर आरोप प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हुडा के अधिकारियों पर कोई सरकारी दबाव नहीं दिखता है और कार्यालय में ज्यादातर समय कोई अधिकारी उपलब्ध नहीं रहते। सेक्टरवासियों ने सरकार से अपील की है कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया गया कि केयरटेकर सरकार ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए कुछ परियोजनाओं को मंजूरी दी है। प्रदर्शन में सेक्टर 7, 8, 24, और 40 के निवासियों ने भी हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं को सामने रखा। इस मौके पर रामपत नैन, मास्टर रणधीर सिंह, धर्मेंद्र अहलावत, दीनानाथ गुप्ता, सत्यपाल सिंह, जेएन गुलाटी और एसपी गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें