फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गलियों के रैंप हटाने की उठाई मांग

Fri, 19 Jun 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। शहर की गलियों में बनाए जा रहे रैंप अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर स्थानीय निवासियों ने जनता समाधान शिविर में उपायुक्त के समक्ष शिकायत रखी और इन्हें हटाने की मांग उठाई। लोगों ने आशंका जताई कि संकरी गलियों में दोनों तरफ रैंप होने से किसी भी आपात स्थिति में बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन

जिला स्तरीय जनता समाधान शिविर वीरवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर आयोजित किया गया। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने शिविर की अध्यक्षता की। इस दौरान कुल 17 लोगों ने अपनी शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं, जिनमें पुलिस, बिजली, खाद्य एवं आपूर्ति तथा पेंशन विभाग से संबंधित मामले शामिल रहे।
रैंप को लेकर जताई आपत्ति : रेखा, सत्यवती, सतबीर और शीला सहित अन्य शिकायतकर्ताओं ने गलियों में बनाए गए रैंप से हो रही दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर लोगों ने गली में लंबे-लंबे रैंप बना लिए हैं, जिससे आवागमन की जगह कम हो गई है। इसके चलते पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि संकरी गलियों में दोनों ओर रैंप होने से न तो सामान्य आवाजाही ठीक से हो पाती है और न ही आपातकालीन वाहनों के गुजरने के लिए पर्याप्त जगह बचती है। इससे किसी भी समय गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अन्य शिकायतें भी रखीं गईं : शिविर में किवाना गांव की राकेश देवी ने लाडो लक्ष्मी योजना से संबंधित समस्या रखी। विकास नगर की अनीता देवी ने राशन कार्ड दोबारा शुरू कराने की मांग की। सौदापुर के एक दुकानदार ने पानी कनेक्शन की मांग उठाई, जबकि जोरासी गांव की कौशल्या ने विधवा पेंशन और प्रेम देवी ने गुलाबी कार्ड जारी कराने की गुहार लगाई।

अधिकारियों ने दिए समाधान के निर्देश
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सभी मामलों को तय समय सीमा में निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
n पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जनता की सुरक्षा और निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। शिविर में एडीसी अंकित चौकसे, एसडीएम मनदीप, जिप सीईओ डॉ. किरण, सीटीएम टीनू पोसवाल, डीएसपी सतीश वत्स, डीडीपीओ राजेश शर्मा और डीआरओ कनब लाकड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें