फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्लेसमेंट फेयर में 30 को मिले ऑफर लेटर, 85 चयनित

Fri, 19 Jun 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज के करियर मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ ने एनआईआईटी फाउंडेशन के सहयोग से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव और इंटर्नशिप फेयर का आयोजन किया। एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज ने 30 विद्यार्थियों को ऑफर लेटर जारी किए। इसके अलावा 87 विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों ने शॉर्टलिस्ट किया, जबकि 85 विद्यार्थियों का इंटर्नशिप के लिए चयन हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में करीब 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया। फेयर में 12 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लेकर रोजगार और इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों
विज्ञापन

को उद्योग जगत की आवश्यकताओं और व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उप-प्राचार्या
डॉ. अनुराधा ने विद्यार्थियों को कौशल विकास और कॅरिअर निर्माण के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें