फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गर्मी में बढ़ी बिजली की मांग खपत एक करोड़ यूनिट प्रतिदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गर्मी में बिजली की मांग बढ़ गई है। अब 1.20 करोड़ यूनिट प्रतिदिन पहुंच गई है। पिछले महीने में बिजली की खपत 90 लाख के करीब थी। साथ ही धान के सीजन में भी बिजली की मांग ओर बढ़ेगी। करोड़ों में बिजली यूनिट पहुंचने से बिजली कटोंं में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। बिजली लोड ज्यादा होने के कारण बिजली की लाइन और अन्य उपकरण जल्द खराब हो रहे हैं। जिसको देखते हुए मरम्मत कार्य के लिए कई घंटों तक बिजली कट लगता है। जिससे उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बिजली की ज्यादा खपत होने का मुख्य कारण गर्मी में बिजली उपकरणोंं का ज्यादा उपयोग करना है। जिससे बिजली जल्दी खराब हो जाती है और मरम्मत के लिए कई घंटों का कट लागू करना पड़ता है। बिजली निगम के एसई धर्म सुहाग ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ रही है। साथ ही बिजली मरम्मत कार्य के लिए घोषित कटोंं के साथ ही अघोषित कटों में भी वृद्धि हो रही है। मई महीने में 90 लाख यूनिट बिजली दर्ज की गई है लेकिन कुछ दिन बाद ही बिजली की खपत एक करोड़ 20 लाख तक पहुंच गई है। जिसके लिए निगम द्वारा तैयारियोंं को पूरा कर लिया गया है। जिससे उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशानी का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें