फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बुजुर्ग महिला से लूट करने के दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। काला आंब रोड पर बुजुर्ग महिला से मारपीट कर मोबाइल व सोने की बालियां लूटने वाले दोनों आरोपियों को काला आम्ब के पास से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी शनिवार को लूट की अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। आरोपियों की पहचान कमलापुर जिला लखीमपुर खीरी यूपी हाल मुर्गी फार्म रकबा निबंरी गांव निवासी रजनीकांत उर्फ सोनू व सनौली मोहम्मदपुर जिला गौंडा यूपी हाल विद्यानंद कॉलोनी निवासी अशोक के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
विज्ञापन


थाना चांदनी बाग में हरीनगर निवासी महिला राजरानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि छह जून को वह शाम करीब छह बजे लड़की के पास यूपी के फरुखाबाद जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर ट्रेन व टिकट का पता करने गई थी। टिकट का पता करने के बाद वह वही कुर्सी पर आराम करने के लिए बैठ गई। तभी दो युवकों ने उनसे बात करने की कोशिश की और थोड़ा चलते ही सुनसान जगह पर उसका मोबाइल फोन छिन लिया और दोनों कानों की बाली निकाल ली। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की। इसके बाद वे उसे सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम ने शनिवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को काला आम्ब के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बुजुर्ग महिला से लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। उन्होंने बताया कि वह नशा करने के आदी है। जिसकी लत को पुरा करने के लिए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें