पानीपत। इनेलो के छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ( इनसो ) ने एचएयू हिसार में हुए लाठीचार्ज के मामले में कुलपति को बर्खास्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
जिला प्रधान बलराज देशवाल और इनसो राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र जैलदार के नेतृत्व इसके लिए मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। छात्र नेताओं ने बताया कि एचएयू विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों को गंभीर चोटें मारे जाने और शक्ति का दुरुपयोग करते हुए लाठीचार्ज कर छात्रों के अधिकारों को कुचलने के प्रयास किया जा रहा है। जिससे छात्रों में काफी गुस्सा व नाराजगी है। छात्र लगातार धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन कुलपति के इशारे पर छात्रों पर लाठीचार्ज किया है। उन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस अवसर पर रोहित सिंह, दिव्यांशु सैनी, रजत खर्ब व नरेश शर्मा उपस्थित रहे।