फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सफाई टेंडर घोटाले के आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी डेलिगेट धर्मपाल गुप्ता ने नगर निगम में दो कंपनियों को सफाई के ठेके की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है। साथ ही घोटालेबाजों को संरक्षण देने वालों के नाम उजागर कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

धर्मपाल गुप्ता ने कहा कि पानीपत नगर निगम में सफाई के टेंडर घोटाला आरटीआई के तहत जानकारी में मिला है। ठेका अवधि खत्म होने के बाद ठेकेदारों पर बार-बार मेहरबानी की जा रही है। वहीं इस मामले में पहले भी एक मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी 12 अधिकारियों व दो ठेकेदारों को गिरफ्तार नहीं किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की जांच में सामने आया कि 1259 कर्मचारी लगाने थे, लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से सिर्फ 847 कर्मचारी ही लगाए गए। सरकार को 66 लाख रुपये प्रति माह का चूना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें