पानीपत। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार एनसीआर में सभी प्रकार के पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसी कड़ी में जिले में सभी प्रकार के पटाखों पर प्रतिबंध लगाया गया। प्रभावी कार्यान्वयन के लिए जिला में कमेटी गठित की गई है। जिलाधीश डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि सर्वोच्च जिला के साथ-साथ खंड स्तर पर यह कमेटी दबिश के दौरान पाए गए सभी अवैध पटाखों को तुरंत जब्त करेगी। मौके पर ही उनके विरुद्ध निपटान विस्फोटक नियम 2008 में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा। इसको लेकर आमजन लगाए गए प्रतिबंध के उल्लंघन के संबंध में एचएसपीसीबीआरओपीआरऐटदारेटजीमेलडॉटकॉम, एक्स अकाउंट एचएसपीसीबी पानीपत क्षेत्र (एचटीटीपीएस://एक्सडॉटकॉम/एचएसपीसीबीरिजन) और मोबाइल नंबर 7015381240 पर भी व्हाट्सएप कर शिकायत की जा सकती है। इसके साथ-साथ उपायुक्त कार्यालय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी-हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पानीपत और एसडीएम कार्यालयों में भी शिकायत पंजीकृत करवाई जा सकती है।