पानीपत। आर्य नगर में जाट सेवा संघ छोटूराम धाम जसिया की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन टेकराम दहिया के निवास पर किया गया। बैठक में जिले के पदाधिकारियों और प्रबुद्धजनों ने छोटूराम धाम में चल रहे विकास कार्यों व शिक्षण संस्थानों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में राज्य प्रधान भूपेंद्र सिंह जागलान और राष्ट्रीय अध्यक्ष हरज्ञान मलिक ने धाम की प्रगति, हॉस्टल सुविधा, मुफ्त कोचिंग व्यवस्था और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स की जानकारी देते हुए समाज से जुड़े रहने, अन्नदान और आर्थिक सहयोग का आह्वान किया।
जिला पानीपत के सदस्यों ने धाम के विकास में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। विभिन्न वक्ताओं ने समाज की एकता, सामाजिक समरसता और शिक्षा के विस्तार पर बल दिया। मंच संचालन सूबेदार रणधीर सिंह जागलान ने किया।
इस दौरान जिला पानीपत से एडवोकेट वेदपाल कादयान, राजसिहं आर्य इसराना, रिटायर्ड प्रिंसीपल लाभसिहं कादयान, राज्य शिक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत प्राध्यापक प्रदीप मलिक, किसान नेता सोनू मालपुरिया, राजविंद्र आंतिल, विजय ढोंचक, आजाद सिंह मलिक, दिलावर सिंह ढोंचक, सुबे सिंह, रणधीर सिंह जागलान आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं व प्रबुद्धजनों ने भाग लेकर अपने विचार रखे और छोटूराम धाम कमेटी को पूर्ण समर्थन देने की बात कही।
बैठक में सोनीपत, रोहतक और जींद सहित कई जिलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महेंद्र कादियान, रणबीर सिवाह, पवन पलड़ी, दलबीर बांध, सतबीर दिवाना, मेहर सिंह, कुलदीप आदियाना, ऋषिपाल जाटल, दिनेश पूठर, जसबीर मान, देवेंद्र जागलान प्रधान छोटूराम भवन इसराना, राजबीर नौल्था, जगत मलिक पाथरी, हरि सिंह डाहर, दयानंद भापरा, रामपत नैन, रमेश पानू परढाना, रामचंद्र लठवाल, सुभाष नांगल खेड़ी, दिनेश कुमार महराणा, दयानंद कुंडू बिजावा भी माैजूद रहे।