फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सावन जोत महोत्सव की तैयारियों पर किया मंथन

विज्ञापन
बैठक में मौजूद मुल्तान सावन ज्योत सभा के सदस्य। समिति
विज्ञापन
पानीपत। मुल्तान सावन जोत सभा माडल टाउन की ओर से सावन जोत महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। समिति के सदस्यों ने रविवार को मॉडल टाउन स्थित मुल्तान भवन में बैठक की। जिसमें महोत्सव की तैयारियों पर मंथन किया गया। बैठक की शुरूआत हनुमान चालीसा के पाठ के साथ की गई। प्रधान विपिन चुघ ने बताया कि बैठक में सबसे पहले गोलोकवासी रामस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज की आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, स्वामी दयानंद सरस्वती, स्वामी अरुणदास, ब्रह्म ऋषि श्रीनाथ महाराज की अध्यक्षता में होगा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, शहरी विधायक प्रमोद विज व नवीन भाटिया मौजूद रहेंगे। 19 अगस्त को सुबह हवन के साथ इसका शुभारंभ किया जाएगा और शाम को एक विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में देश के अनेक-अनेक कोनों से झांकियां आएंगी और देश के बैंड बाजों और सुंदर झांकियां और भजन कीर्तनों के साथ यह यात्रा निकलेगी जो मुल्तान भवन मॉडल टाउन के विभिन्न मार्गों से लाल टंकी मार्केट, रामलाल चौक, भाटिया कॉलोनी व हरी बाग कॉलोनी से होती हुई शिवालय मंदिर गुरुनानकपुरा में संपन्न होगी। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 20 अगस्त दिन वीरवार को विराट नगर स्थित राधा रमण मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक मनीष चौहान और दीपेश सुनेजा दिल्ली वाले अपने सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति देंगे। बैठक में सुनील पुनियानी, हरीश कोचर, विजय मिगलानी, यश ग्रोवर, ज्ञान सागर वाधवा, ओम प्रकाश डुडेजा, जुगल कंसल, राजीव कंसल व गुलशन लखीना मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें