फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शादी का झांसा देकर दिल्ली की स्कूल संचालिका का यौन शोषण, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली निवासी एक स्कूल संचालिका को शादी का झांसा देकर इसराना में बुलाकर युवक ने यौन शोषण किया। आरोपी युवक ने पहले महिला से सोशल मीडिया पर दोस्ती की। इसके बाद झांसे में लेकर उसके साथ घूमने के लिए दुबई गया। बाद में उसे प्रॉपर्टी दिखाने के बहाने इसराना बुलाया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला थाना पुलिस ने स्कूल संचालिका की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दिल्ली की एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह बहादुरगढ़ में एक स्कूल चलाती हैं। उनका तलाक हो चुका है और वह दिल्ली में अकेली रहती हैं। सितंबर 2022 में सोशल मीडिया पर इसराना क्षेत्र के एक गांव निवासी कुलविंद्र से मुलाकात हुई। इसके बाद उनकी फोन पर बात होने लगी और कुलविंद्र उसके पास स्कूल में आने लगा। एक दिन उनकी तबीयत खराब हुई तो वह कुलविंद्र की गाड़ी में अपने घर दिल्ली गई। इस दौरान कुलविंद्र ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। अक्तूबर 2022 में वह घूमने के लिए तीन दिन के लिए दुबई गए। कुछ दिन बाद कुलविंद्र ने प्रॉपर्टी खरीदने के लिए उनसे रुपये लिए और कहा कि यह उनके भविष्य के लिए है।
महिला का आरोप है कि नवंबर 2025 में आरोपी ने उसके इसराना बुलाया और एक रेस्टोरेंट पर ले गया। आरोपी ने बताया यह रेस्टोरेंट उसने ही खरीदा है। जहां से वह कार में पानीपत के लिए निकले। आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो बना लिया। अब वह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें