फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निगम ने 25 दुकानों का लिया कब्जा, किराया जमा न कराने मार्च महीने में की थी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने 25 दुकानों पर कब्जा ले लिया है। इन दुकानों को किराया जमा न कराने पर मार्च महीने में सील किया था। निगम अब नए सिरे से दुकानों की बोली कराएगा। नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी देखरेख में टीम ने दुकानों को कब्जा में लेने की कार्रवाई की। टीम ने बकरा मार्केट में 12, भगत सिंह मार्केट में छह, किला मार्केट में चार और लाल टंकी मार्केट में तीन दुकानों का कब्जा लिया। निगम ने दुकानदारों को नोटिस देकर कब्जा देने के आदेश दिए थे। दुकानदारों ने दुकानों का कब्जा नहीं दिया था। कई दुकानदारों ने इस दौरान निगम की कार्रवाई पर चिंता जताई। रमेश और दीपक ने बताया कि निगम को किराया जमा कराने के लिए तैयार हैं। इसमें कुछ छूट दी जानी चाहिए। नगर निगम के डीटीपी जितेंद्र ने बताया कि निगम ने दुकानों को किराये पर दिया गया है। कई दुकानदारों ने किराया जमा नहीं कराया था। इनको कई बार नोटिस दिया था। निगम ने 11 मार्च को 35 दुकानों को सील किया था। निगम ने अब इन दुकानों का कब्जा ले लिया है। दुकानों को नए सिरे से किराये पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें