फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दिल्ली रॉकेटस 10 रन से जीत दर्ज कर बने चैंपियन

विज्ञापन
टूर्नामेंट में विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्याति​थि व अन्य। संस्थान - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
समालखा। डीपीएस पानीपत सिटी में 17 अप्रैल से चल रहे अंडर-18 ब्लास्टर कप ट्राई सीरीज टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच मुंबई बूमर्स और दिल्ली रॉकेटस के बीच खेला गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि एकेडमिक एडवाइजर योगराज रहे। इसके साथ ही खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए विद्यालय की उपप्रधानाचार्य आभा विषाद व डीपीएस जूनियर अंसल की प्रधानाचार्या सरिता विज ने भी टूर्नामेंट में भाग लिया। दिल्ली रॉकेटस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवरों में 197 रन बनाए। उन्होंने मुंबई बूमर्स के लिए 198 रन का लक्ष्य रखा। दिल्ली रॉकेटस की तरफ से अमन जैन ने 50 रन और विहान सिंगला ने 40 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। उधर मुंबई बूमर्स की टीम 187 पर ऑल आउट हो गई। दिल्ली रॉकेटस की टीम ने यह फाइनल मैच 10 रनों से जीत लिया। फाइनल मैच में अमन जैन मैन ऑफ द मैच रहे।
इस सीरिज में लक्ष चुघ मैन ऑफ द सीरिज, अंकन बेस्ट बैट्समैन , सिद्धार्थ बेस्ट बॉलर, तेजस ठाकुर बेस्ट फील्डर, विहान सिंगला बेस्ट कैच, रुद्र अपकमिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट व कुणाल डिसिप्लिन प्लेयर रहे।
विज्ञापन

मुख्यातिथि योगराज ने बताया कि खेलों से हमारा शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इससे हमारे अंदर आत्मविश्वास एवं नेतृत्व करने की क्षमता आदि गुणों का विकास होता है। उपप्रधानाचार्या आभा विषाद व प्रधानाचार्या सरिता विज ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि आगे चलकर विद्यालय के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने विद्यालय, अपने माता पिता और देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें